जालंधर रेंज के अंतर्गत 200 पुलिस टीमों द्वारा 2,000 से अधिक छापेमारी ......
- 100 से अधिक आरोपी काबू – डीआईजी सिंघला
- कपूरथला जिले में 50 पुलिस टीमों द्वारा 500 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन; 37 गिरफ्तार – एसएसपी
- पुलिस ने ठंडी सड़क से मुख्य बस स्टैंड गेट तक निकाला मार्च पास्ट
- एसएसपी के नेतृत्व में मिशन प्रहार 2.0 के तहत जिले भर में विशेष अभियान
- संदिग्ध नशा तस्करों एवं गैंगस्टरों से जुड़े लोगों के घरों पर छापेमारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंघला एवं एसएसपी गौरव तूरा ने ठंडी सड़क से कचहरी चौक, शहीद भगत सिंह चौक और सत नारायण बाजार होते हुए मुख्य बस स्टैंड के गेट तक मार्च पास्ट का नेतृत्व किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंघला ने बताया कि जालंधर रेंज में 200 से अधिक पुलिस टीमों को रवाना कर करीब 2,000 से अधिक छापेमारी की गई, जिनमें से 500 से अधिक छापेमारी कपूरथला जिले में की गईं। इन कार्रवाइयों के दौरान करीब 600 अपराधियों एवं उनके संदिग्ध साथियों, जिनमें गैंगस्टर, ट्रैवल एजेंट, घोषित अपराधी तथा अन्य असामाजिक तत्व शामिल हैं, को गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन प्रहार 2.0 के संबंध में उन्होंने बताया कि कपूरथला जिले में सुबह 50 पुलिस टीमों को सर्च ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया, जबकि जालंधर रेंज के अंतर्गत जिलों में करीब 200 सर्च टीमों द्वारा अभियान चलाया गया। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार जालंधर रेंज के अंतर्गत 150 से अधिक अपराधियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें तीन घोषित अपराधी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन प्रहार 2.0 अगले 72 घंटों तक जारी रहेगा। यह अभियान जिलों के बस स्टैंडों एवं रेलवे स्टेशनों पर भी चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त रात के समय भी सर्च ऑपरेशन किए जाएंगे तथा नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच की जाएगी। बरामदगी के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि तीन देसी हथियार भी बरामद किए गए हैं।
इस अवसर पर एसएसपी श्री गौरव तूरा ने बताया कि जिले में 50 पुलिस टीमों की तैनाती की गई, जिन्होंने 121 विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि इस दौरान 75 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा 37 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रहार 2.0 अगले 72 घंटों तक जारी रहेगा और पुलिस टीमों द्वारा रात्रि गश्त भी लगातार की जाएगी।




.jpg)



















No comments