कपूरथला पुलिस का ‘प्रहार-2’ ऑपरेशन-- 45 संदिग्ध राउंडअप ...
- 15 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व नशीला पदार्थ बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार के निर्देशों पर आज से पूरे पंजाब में वांटेड अपराधियों, गैंगस्टरों और भगोड़े आरोपियों के खिलाफ 72 घंटे का विशेष अभियान ‘प्रहार-2’ शुरू किया गया है। इसी कड़ी में कपूरथला पुलिस ने भी आज सख्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध इलाकों में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है।
SSP गौरव तूरा ने बताया कि कपूरथला पुलिस द्वारा ‘प्रहार-2’ दौरान चलाए सर्च ऑपरेशन के दौरान कुल 45 संदिग्ध आरोपियों को राउंडअप किया गया, जिनमें से 15 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। यह कार्रवाई विशेष रूप से नशे के हॉटस्पॉट एरिया मोहल्ला मेहताबगढ़ में की गई।
एसएसपी के अनुसार इससे पहले चलाया गया ऑपरेशन प्रहार-1 काफी सफल रहा था, जिसके तहत बड़ी संख्या में संदिग्धों की गिरफ्तारियां हुई थीं और अपराध पर प्रभावी नकेल कसी गई थी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि यह अभियान 72 घंटे तक चलेगा, जिसके तहत आपराधिक मामलों में वांटेड आरोपियों को काबू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं SSP गौरव तूरा ने बताया कि आज के ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुछ चोरी की मोटरसाइकिलें और नशीला पदार्थ व अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।
कपूरथला पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे सर्च और रेड ऑपरेशन जारी रहेंगे, ताकि जिले को अपराध और नशे से मुक्त किया जा सके।




.jpg)



















No comments