ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के एक घर में घुसा चोर, शोर मचाने पर भागा, CCTV में कैद ...

- पुलिस जांच में लगी, जल्द चोर को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा -- SHO 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के गांव चक्कोकी में रात को एक चोर ने चोरी करने की नीयत से घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन घरवालों के शोर मचाने पर चोर मौके से भाग गया, जिसकी तस्वीरें घर में लगे में सीसीटीवी में कैद हो गई हैं।

गांव चक्कोकी वासी गुरदीप सिंह की पत्नी जसकमलजीत कौर ने बताया कि उसके पति और बच्चे विदेश में हैं और रात को घर पर अकेली होने के चलते उसकी जेठानी या नौकरानी हाेती है। बीती रात वह सो रही थी कि रात 11:30 बजे छत से कुछ आवाज सुनाई दी। जिससे हमारी आंख खुल गई और हम अकेले थे, इसलिए हम डर गए और देखा कि एक चोर उनके घर में घूम रहा है और अकेले बातें कर रहा है। जब हम लोगों ने शोर मचाया तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया और उसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं।  

उसने इस बारे में थाना ढिलवां पुलिस को सूचित किया और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को पकड़कर जेल में डाला जाए। उन्होंने कहा कि अगर चोर किसी तरह उनके घर में घुस जाता तो जान का नुकसान हो सकता था। थाना ढिलवां के एसएचओ दलविंदरबीर ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है और पुलिस जांच में लगी हुई है और जल्द ही चोर को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा। 

No comments