ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में हाइवे पर दो कारों की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल ...

- मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में ढिलवां के नजदीक अमृतसर जीटी रोड हीईवे पर गांव हंबोवाल के पास स्विफ्ट कार और थार गाड़ी में भीषण टक्कर होने की खबर है। जिस घटना में जहाँ दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीँ एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। घायल को इस्किल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सुभानपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।  

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. चिराग गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार तेजिंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह वासी आरसीएफ को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया, जिसमें स्विफ्ट कार में सवार तेजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल था। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।  

उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ आये लोगो से मालूम हुआ है कि थार सवार मंदीप सिंह पुत्र प्यारा सिंह वासी बटाला की मौत हो गई है, जिसका शव सुभानपुर पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। 

थाना सुभानपुर के SHO विक्रमजीत सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह परिजनों के बयान कलमबंद कर जाँच कर रहे है। और मृतक मंदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  

No comments