ब्रेकिंग न्यूज़

दुखदः खबर --- कपूरथला के एक हार्डवेयर के व्यापारी का देहांत ...

- पार्थिव शरीर का कल सुबह 11 बजे पुरानी दाना मंडी शमशान भूमि में होगा अंतिम संस्कार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के प्रख्यात हार्डवेयर कारोबारी तथा श्री गुरुद्वारा साहिब मोहब्बत नगर के केशियर चरणजीत सिंह नारंग (चरणजीत एन्ड संस् (प्लाईवुड वाले)) का आज शुक्रवार दोपहर हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। वह काफी लम्बे समय से विभिन्न बिमारिओ से ग्रस्त थे। इस दुखद खबर से उनके परिजनों तथा परिचितों में शोक की लहर है।  

वही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो से उनके परिचित, राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक नेताओं द्वारा शोक संतप्त परिवार के साथ शोक प्रकट किया जा रहा है। और दिवंगत आत्मा को प्रभु चरणों में स्थान मिलने की प्रार्थना की जा रही है। 

इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए उनके बेटे परमिंदर सिंह व गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता चरणजीत सिंह जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल शनिवार 3 जनवरी को सुबह 11 बजे पुरानी दाना मंडी शमशान भूमि लक्ष्मी नगर शमशान भूमि में संपन्न होगा। 

No comments