कपूरथला पुलिस ने एक बाइक चोर किया काबू, 5 बाइक बरामद ...
- दो अन्य फरार साथिओं की तलाश में जुटी पुलिस
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने चोरी के 5 बाइक सहित एक चोर को काबू किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। जोकि अभी फरार है। इसकी पुष्टि SHO सोनमदीप कौर ने करते हुए बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
सुल्तानपुर लोधी की एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि बीते दिन एएसआई जोगिंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान माछीजोआ पुल सुल्तानपुर लोधी के समीप चोरी की बाइक समेत विक्की तेली निवासी चंडीगढ़ बस्ती सुल्तानपुर लोधी को पकड़ा था। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया था।
जिसके बाद पुलिस ने इसी मामले से जुड़े एक और आरोपी विजय कुमार उर्फ चेला निवासी सुल्तानपुर लोधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा 5 मोटरसाइकिल बरामद किए है। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लब्बा निवासी फव्वारा चौंक सुल्तानपुर लोधी व मनसाध कुमार निवासी लोहिया खास जालंधर के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। जिस कारण पुलिस ने उक्त दोनों युवकों को भी इस मामले में नामजद कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरु कर दी है।



.jpg)





.jpeg)











No comments