कपूरथला में शव दफनाने को लेकर दो समुदाए आमने-सामने ...
- जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मौका संभल मामला सुलझाया किसी अन्य जगहों पर शव किया दफन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला शहर के बाहरी क्षेत्र में एक धार्मिक डेरे के नजदीक में ईसाई समुदाय के एक व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर आज शाम विवाद हो गया। जिसमें दो समुदायों के लोग आमने सामने हो गए। और स्थिति गंभीर होते देख DSP सब डिवीज़न शीतल सिंह ने सिटी थाना पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से SDM ने मौके पर पहुँच माहौल शांत किया। और कई घंटे की मशकत के बाद शव किसी अन्य जगह पर दफनाकर मामला शांत किया।
मिली जानकारी अनुसार शव दफ़नाने आये ईसाई समुदाय के लोगों का दावा था कि उनके समुदाय के एक व्यक्ति की पिछले दिन मौत हो गई थी। जब वह शव को दफनाने के लिए एक धार्मिक जगह पर पहुंचे, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया। ईसाई समुदाय के लोगों का कहना था कि जिस जगह वह शव को दफना रहे थे, वह जमीन ईसाई समुदाए के खोजेवाल चर्च ने खरीदी थी। जबकि दूसरी तरफ के लोगों का दावा था कि यह जमीन उनकी है।
इसी बीच कपूरथला के SDM इरविन कौर और उनके साथ तहसीलदार के अलावा पुलिस प्रशासन की तरफ से DSP सब-डिवीजन शीतल सिंह सिटी थाना और कोतवाली पुलिस सहित मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाने के बाद विवाद को शांत किया। प्रशासन के समझाने के बाद इसे समुदाय केलोगो ने शव किसी अन्य स्थान पर दफना दिया।



.jpg)





.jpeg)











No comments