PSEB 12वीं पेपर लीक मामला ---- फिजिकल वेरीफिकेशन के दिए आदेश ....
- 12वीं अंग्रेजी का पेपर एग्जाम से एक घंटा पहले हुआ था रद्द
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में 12वीं कक्षा के अंग्रेजी पेपर लीक मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त एक्शन लेते हुए मामले में फिजिकल वेरिफिकेशन करवाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। बता दें कि शुक्रवार को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के सक के चलते पेपर से एक घंटे पहले अचानक रद्द कर दिया गया था।
हालाँकि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने पेपर को रद्द करने का प्रशासनिक कारण बताया था। लेकिन पेपर रद्द होने की किरकिरी के बाद विभाग हरकत में आया है। अब पंजाब के सभी कंट्रोलर्ज कम स्कूल प्रिंसिपलों को उनके स्कूलों के प्रश्न पत्र के सील बंद पैकेटों को बैंकों में जाकर चेक करने के बारे आदेश दिए गए है। कल सभी पंजाब के सेंटरों के कंट्रोलर / डयूटी अधिकारी बैंकों में मौजूद रहेंगे।
शिक्षा विभाग के आदेशों में कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्रों के लिफाफे पहले खोले न जाएं। यदि किसी केंद्र में प्रश्न पत्र खोले भी गए हैं तो उसके बारे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कंट्रोलर को सूचित किया जाए। यह बताने पड़ेगा कि किस अधिकारी ने यह पेपर किस समय खोला है। इसका पूरा डेटा उपलब्ध कराना होगा।
- यह भी पढ़ें .... https://www.khabarnamaindia.in/2023/02/12.html
खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈














No comments