बड़ी खबर ----- दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया गिरफ्तार ...
- शराब नीति मामले में CBI ने रविवार देर शाम किया गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो नई दिल्ली
शराब नीति केस में दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को CBI ने रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। CBI ने 8 घंटे लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग के एक IAS अधिकारी ने CBI की पूछताछ में सिसोदिया का नाम लिया था। उक्त अधिकारी ने कहा- सिसोदिया ने ऐसी शराब नीति बनवाई थी, जिससे सरकार को मुनाफा नहीं हो, व्यापारियों को मोटा फायदा हो। इसी बयान के आधार पर सिसोदिया से पूछताछ की गई थी।
सूत्रों की मानें तो IAS अधिकारी ने सिसोदिया पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया था। CBI ने सिसोदिया और IAS अधिकारी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो, उन्होंने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। यही सिसोदिया की गिरफ्तारी की वजह बनी। सिसोदिया को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उनका मेडिकल टेस्ट होगा। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद CBI मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वहीं दूसरी तरफ सिसोदिया की गिरफ्तारी पर AAP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक आतिशी ने कहा- मनीष सिसोदिया ने पिछले आठ साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की काया पलट कर दी। उन्हें इसी की सजा मिल रही है। भाजपा कह रही है कि यह 10 हजार करोड़ रुपए का घोटाला है।
CBI ने सिसोदिया के घर, उनके रिश्तेदारों, दोस्तों तक की तलाशी ली, लेकिन ये रुपया नहीं मिला। यह रुपए कहां हैं। सरकार यह नहीं बता पा रही है। केजरीवाल और सिसोदिया की बढ़ती लोकप्रियता के कारण हुई है। भाजपा CBI-ED का इस्तेमाल करके AAP को खत्म करने की कोशिश कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी ने कहा- सिसोदिया को तो गिरफ्तार होना ही था, अगला नंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया- मैं शुरू से कह रहा हूं केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे। इनमें से दो लोग जेल जा चुके, अगला नंबर केजरीवाल का है।
खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈

.jpeg)












No comments