ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के इलाकों में धरती हिली ...

भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इन प्रदेशो के कई क्षेत्रों में धरती हिलती हुई महसूस की गई है। हालाँकि इस भूकंप से कोई बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन कई इलाकों के वासी एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। 

जानकारी अनुसार भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान रहा। नेंशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक शाम 7 बजकर 8 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। यह भूकंप जमीन से 215 किलोमीटर की गहराई में आया। 

वहीँ दिल्ली से लगते NCR के इलाकों में भी इस भूकंप का असर महसूस किया गया है। इसके अलावा, हरियाणा के पंचकूला और पंजाब के मोहाली, गुरदासपुर में भी झटके लगे। हालांकि अभी तक कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। 

बता दे कि इससे पहले 3 अप्रैल को भी भूकंप के झटके मेहसुसु किये गए थे। जिसका केंद्र भी अफगानिस्तान था। और उस भूकंप की तीव्रता 5.9 थी।  

No comments