बड़ी खबर ---- पंजाब में कांग्रेसी नेता की दिनदहाड़े हत्या ... ??
- मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन के रिज़ॉर्ट में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के तरनतारन जिले में पट्टी के कांग्रेसी नेता व मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह को 2 अज्ञात लोगों द्वारा दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या करने का समाचार है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलने के बाद घायल पूर्व चेयरमैन को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पहुंचने पर उनकी मौत हो गई।
जानकारी अनुसार पंजाब में पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान पट्टी मार्केट कमेटी के चेयरमैन रहे सीनियर कांग्रेसी नेता मेजर सिंह आज दोपहर अपने पैलेस SGI गांव संगवां में मौजूद थे। तभी दो अज्ञात लोग रिजॉर्ट में आए और उन्होंने मेजर सिंह पर गोलियां चला दी।
घायल मेजर सिंह को रिजॉर्ट के स्टाफ ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां पहुंच उन्होंने डीएम तोड़ दिया। संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और रिजॉर्ट के CCTV खंगाले जा रहे है।
- खबर को कुछ देर बाद अपडेट किया जायगा ......
खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈














No comments