Breaking --- AAP विधायक को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार ...
- विधायक के निजी PA को कुछ दिन पहले 4 लाख रुपए रिश्वत के मामले में किया था काबू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को राजपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। कोटफत्ता बठिंडा देहाती से आप के MLA हैं।
कुछ दिन पहले बठिंडा में उनके प्राइवेट PA रिशम को 4 लाख रिश्वत लेते समेत पकड़ा गया था। उस वक्त विधायक से भी करीब 4 घंटे तक सर्किट हाउस में पूछताछ की गई थी। हालांकि उस वक्त विजिलेंस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। जिसके बाद आप सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई थी।
बता दें कि बठिंडा के सर्किट हाउस में कुछ दिन पहले 16 फरवरी को जब उनके प्राइवेट PA रेशम सिंह ने रिश्वत की रकम ली तो विधायक कोटफत्ता गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। विजिलेंस ने DSP संदीप सिंह की अगुआई में यह कार्रवाई की थी।
गिरफ्तारी के दौरान PA रेशम सिंह ने भागने की भी कोशिश की। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद विधायक को भी टीम ने हिरासत में ले लिया। दोनों को सर्किट हाउस में बैठाकर कई घंटों तक पूछताछ की गई।
वही रिश्वत देने वाले महिला सरपंच के पति ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की। जिसमें कहा गया कि प्राइवेट पीए रिशम ने सर्किट हाउस में विधायक से सरपंच के पति की मीटिंग कराई। जिसमें विधायक सरपंच के पति से सौदेबाजी करते सुनाई दे रहे थे। इस ऑडियो की जांच कराई गई। जिसमें विधायक की आवाज होने की पुष्टि के बाद विजिलेंस ने यह कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें ... https://www.khabarnamaindia.in/2023/02/aap-pa-mla.html













No comments