ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत मंत्री ने BDPO तथा पंचायत सेक्टरी को किया सस्पेंड ....

- भ्रष्टाचार के आरोप में पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने की कार्यवाही  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब के जिला फिरोजपुर के गुरु हरसहाए क्षेत्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में तैनात ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरमीत सिंह और पंचायत सचिव प्रीतपाल सिंह को भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के निर्देशों पर की गई है।  

गौरतलब है कि आरोपी कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवा रूल्स के नियमों के अधीन गुजारा भत्ता दिया जाएगा। निलंबन की समयावधि में आरोपियों का हेडक्वार्टर कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फरीदकोट और फिरोजपुर रहेगा। 

कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि CM भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ड्यूटी में कोताही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे मामले सामने आने पर कार्रवाई तुरंत की जाएगी।  

बता दे कि बीते दिनों पंजाब में SC पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के मामले में भी 6 अफसरों की मिलीभगत की पुष्टि पर उन्हें बर्खास्त किया गया था। इनमें सामाजिक न्याय सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक विभाग से 4 अफसरों और वित्त विभाग से संबंधित 2 अफसर शामिल हैं।   

No comments