ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर ---- अमृतपाल समर्थकों ने साथी की रिहाई के लिए थाना घेरा ....

- समर्थकों की पुलिस से झड़प, रिहाई के लिए 1 घंटे का दिया अल्टीमेटम  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो अमृतसर पंजाब     

पंजाब में "वारिस पंजाब दे" के प्रमुख अमृतपाल सिंह के नजदीकी तूफान सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में उनके हज़ारो समर्थक सड़कों पर उतर आए है। हजारों की संख्या में आक्रोशित समर्थक बंदूक, तलवारें और लाठियां लेकर अमृतसर जिले में अजनाला थाना घेर लिया है। पुलिस ने फ़िलहाल भीड़ को रोकने के लिए बैरीकेड लगाए थे लेकिन गुस्साए लोग बैरिकेड तोड़ थाने में घुस गए। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी है। बताया जा रहा है कि समर्थकों की पुलिस से झड़प भी हुई है।   

जानकारी अनुसार अमृतपाल ने ही अपने समर्थकों से गुरुवार सुबह 11 बजे अजनाला पहुंचने के लिए कहा था। इसके बाद यहां भीड़ इकट्‌ठा हो गई। माहौल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई और अमृतपाल के पहुंचने से पहले ही उनके समर्थकों को उठाना शुरू कर दिया। जिससे माहौल गर्मा गया।  

हंगामे की सूचना के बाद अमृतपाल सिंह भी अजनाला थाने में पहुंचे है। जहाँ उसकी SSP सतिंदर सिंह से बैठक हुई। जिसके बाद पुलिस को तूफान सिंह को छोड़ने के लिए एक घंटे का टाइम दिया गया है। इस दौरान समर्थक थाने के बाहर ही डटे हुए हैं।    

जानकारी यह भी है कि अजनाला थाने में अमृतपाल और उसके साथी तूफान सिंह सहित 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। इन लोगों ने अमृतपाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले एक युवक को किडनैप करने के बाद उसे बुरी तरह पीटा था। इसी मामले में पुलिस ने तूफान सिंह को गिरफ्तार किया था। इससे भड़के समर्थको ने गुरुवार को अमृतसर में अजनाला पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी।  

No comments