AAP MLA का PA रिश्वत के आरोप में काबू, विजिलेंस ने MLA को भी किया गिरफ्तार ... ??
- पंचायत के फंसे फंडों को रिलीज करवाने के लिए मांगी थी 4 लाख रुपए रिश्वत
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के बठिडा से AAP विधायक अमित रतन कोटफत्ता के PA रेशम सिंह को आज विजिलेंस विभाग ने रंगे हाथों रिश्वत लेते काबू किया है विभाग के अधिकारियों ने ट्रैप लगाकर बठिंडा के सर्किट हाउस से PA के साथ MLA को भी गिरफ्तार कर लिया है। रिश्वत की रकम MLA की गाड़ी से बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि एक सरपंच से बिल पास करवाने के लिए रिश्वत ली थी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार गांव घुद्दा की सरपंच सीमा रानी के पंचायतों के फंडों फंसे हुए थे। जिसको लेकर विधायक के PA रेशम सिंह ने 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। वैसे यह फंड BDPO ने रिलीज करने थे। लेकिन विधायक के दबाव के कारण फंड रिलीज नहीं किए जा रहे थे।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार MLA के PA रेशम सिंह ने रिश्वत की रकम लेकर MLA की गाड़ी में रख दी थी। उस समय MLA गाड़ी से उतरकर लोगों से बात कर रहे थे। विजिलेंस के DSP संदीप सिंह ने ट्रैप लगाया था। पहले तो विजिलेंस टीम को देख PA ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। उसके बाद विभाग की टीम ने MLA को भी गिरफ्तार कर लिया है।













No comments