ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला से NDRF की टीम की हुई वापसी पढ़ें .... ??

- 80 घंटे  रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी अभिलाष का कोई सुराग नहीं    

- CCTV में बच्चे के गिरने का कोई फुटेज नहीं लेकिन बच्चे के साथ हादसा तो हुआ है, जिला प्रशासन का रेस्क्यू रहेगा जारी -- SP 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

पंजाब के कपूरथला में अमृतसर रोड पर बीते मंगलवार दोपहर गंदे नाले में गिरे डेढ़ वर्षीय अभिलाष के मामले में रेस्क्यू टीम के 80 घंटे के प्रयासों के बाद भी नतीजा शून्य ही रहा है। घटना के आज तीसरे दिन एनडीआरएफ की टीम ने अपना काम बंद कर वापसी कूच कर ली है। हालांकि प्रशासन ने अभी हिम्मत नहीं हारी है। इस बात की पुष्टि करते हुए s.p.d. हरविंदर सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ तीन नहीं गंभीरता से हर पहलू को देखते हुए सभी तथ्यों को जाचा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि अभिलाष के नाले में गिरने के 84 घंटे. से अधिक हैं इसलिए उसकी तलाश करना हमारा नैतिक फर्ज है अन्य तथ्यों को सोचते हुए भी जांच कर ली गई है। उसमें कोई सुराग नहीं मिला है।  

बता दे सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा NDRF की टीम द्वारा घटना के बाद से ही लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें मंगलवार रात बठिंडा से आई NDRF की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया था और आज वह अपने ऑपरेशन को विराम देकर यहां से कूच कर गए हैं।    

SP D हरविंदर सिंह के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच में बच्चे अभिलाष के खेलने तक की फुटेज है। लेकिन उसके नाले में गिरने के कहीं भी CCTV में पुख्ता पुष्टि नहीं है। वही अभिलाष के साथ किसी अन्य घटना होने के दृष्टिकोण से भी CCTV फुटेज को खंगाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि NDRF टीम के जाने के बाद भी जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। जब तक अभिलाष मिल नहीं जाता।    





No comments