ब्रेकिंग न्यूज़

नेशनल लोक अदालत ---- 3 वर्ष से विवादों में फंसे दंपति को मिलाया, गुरनूर अपने पिता से मिलकर हुआ खुश ...

- नेशनल लोक अदालत में 1875 केसों का निपटारा कर 13,76,60,304 रुपए के अवार्ड किये पास   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

पंजाब के कपूरथला जिले में जिला एवं सेशन जज अमरेंद्र सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में नेशनल लोक अदालत के आयोजन के तहत सभी डिवीजन में 18 बैंचो को गठन कर 4284 केस टेकअप किए गए। जिनमें से 1875 केसों का निपटारा भी किया। वही लोक अदालत के दौरान सेशन जज अमरिंदर सिंह ग्रेवाल तथा उनके जजों की टीम ने एक परिवारिक मामले ( जगमोहन vs मनप्रीत कौर ) जिसमें पति-पत्नी व उनका बच्चा पिछले 3 साल से अलग रह रहे थे, दोनों पक्षों का आपस में राजीनामा करवा कर उनका घर बसाने में अहम भूमिका अदा की। तब उनका 4 वर्षीय बेटा गुरनूर अपने पिता को मिलकर बेहद खुश हुआ।   

इस बात की जानकारी जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की सचिव जज अमनदीप कौर ने देते हुए बताया कि नेशनल लोक अदालत के तहत निपटारा किए गए 1875 केसो में 13,70,60,304 रुपए की रकम के अवार्ड भी पास किए गए हैं।  

उन्होंने यह भी बताया कि जिस परिवार के विवादित मामले को सुलझाया गया है। उक्त पति पत्नी ने एक दूसरे पर तीन केस किए हुए थे, और पिछले 3 वर्षों से एक दूसरे से अलग अलग रह रहे थे। जिला एवं सेशन जज अमरिंदर सिंह ग्रेवाल तथा फैमिली कोर्ट जज द्वारा की गई काउंसलिंग के बाद दोनों पति पत्नी एक साथ रहने के लिए सहमत हो गए।   

उन्होंने यह भी बताया कि नेशनल लोक अदालत में बैंक रिकवरी केस, लेबर मैटर्स, बिजली व पानी के बिलों सबंधी मामले, विवाहिक मामले, लैंड एक्यूजिशन केस, सर्विस मैटर्स, रेवन्यू केस व अन्य सिविल मैटर्स, रैंट, इंजक्शन सूट, स्पेसिफिक परफॉर्मेंस आदि के लंबित व प्री-लिटिगेटिव केस शामिल किए गए।  

जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी सचिव जज अमनदीप कौर ने बताया कि पंजाब सरकार कानूनी सेवा अथॉरिटी मोहाली के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की तरफ से नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सेशन जज अमरिंदर सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में किया गया जिसमे कपूरथला कोर्ट कॉम्प्लेक्स में 11, फगवाड़ा में 4, सुल्तानपुर लोधी में 2 तथा भुलत्थ कोर्ट कंपलेक्स में एक बेंच गठित किया गया।   

इस मौके पर जिला एवं सेशन जज अमरिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि लोक अदालत में केसो का निपटारा होने से समय तथा धन दोनों की ही बचत होती है। वहीँ इस फैसले के खिलाफ कहीं भी अपील नहीं होती। लोक अदालत में होने वाले फैसलों में दोनों ही पक्षों की जीत होती है। 

उन्होंने यह भी बताया कि कपूरथला में ज्यूडीशियल बैंचों की अध्यक्षता एडिशनल जिला व सैशन जज कपूरथला अजैब सिंह, एडिशनल जिला व सैशन जज जसपाल वर्मा, एडिशनल जिला व सैशन राकेश कुमार, प्रिंसीपल जज फैमिली कोर्ट कपूरथला डा.गुरप्रीत कौर व राजवंत कौर ने की।   





No comments