KM किडज़ कैसल स्कूल में मनाई हरियाली तीज .... हमें अपनी पुरानी संस्कृति भूलनी नहीं चाहिए --- डा. कंडा
- स्कूल प्रबंधन द्वारा विरासती चीजों की लगाई प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
देश में मनाये जाने वाले विभिन्न त्योहारों के प्रति सम्मान जनक दृष्टिकोण विकसित करने व सांस्कृतिक परंपरा सुदृढ करने के उद्देश्य से KM किडज़ कैसल स्कूल में हरियाली तीज का त्यौहार बेहद उत्साह से मनाया गया। इस दौरान छोटे छोटे बच्चो द्वारा पंजाबी कल्चरल सांग्स पर डांस, गिद्दा, बोलियों के साथ साथ मनमोहक कविताए भी सुनाई गई। और स्कूल प्रबंधन की तरफ से विरासती चीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस दौरान स्कूल के एमडी डा.धर्मवीर कंडा ने सभी उपस्थित लोगो व खासकर बच्चो को तीज उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम स्कूल में लगातार करवाते रहने का आश्वासन दिया।
कंडा ने कहा कि यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है चारों तरफ हरियाली होने के कारण हमें इसे हरियाली तीज कहते हैं। यह पर्व प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। इस पर्व को हमें मिल जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीज हमारा पारंपरिक त्यौहार है। यह हमें हरियाली का संदेश देती है। त्यौहार मिलजुल कर मनाएं जाएं तो भाईचारा बढ़ता है।
वहीँ उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पुरानी संस्कृति भूलनी नहीं चाहिए। डॉ कंडा ने अपने भाषण के माध्यम से बच्चों को तीज के महत्त्व, परंपरा एवं प्रकृति की सुंदरता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सावन मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन वह सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लम्बी आयु एवं सौभाग्य के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से कामना करती हैं।

















No comments