ब्रेकिंग न्यूज़

NDRF टीम करें रेस्क्यू, हम करेंगे सेवा ... ??

 - श्री सत्यनारायण मंदिर के सेवादारो की टीम NDRF की रेस्क्यू टीम के लिए कर रहे भोजन की व्यवस्था  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      


कपूरथला के अमृतसर रोड पर मंगलवार को गंदे नाले में गिरे बच्चे अभिलाष की तलाश में जुटी जिला प्रशासन तथा NDRF की टीम के लिए चाय पानी तथा दोनों समय के भोजन की व्यवस्था श्री सत्यनारायण मंदिर के प्रबंधकों द्वारा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ टीम के रहने के लिए श्री सनातन धर्म सभा में प्रबंध किया गया है। 

इस बात की जानकारी देते हुए प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार नरेश गोसाई ने बताया कि अभिलाष की तलाश में जुटे टीम के पूरी तरह इसे रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं उनका ऑपरेशन लगातार चलता रहे इसलिए घटनास्थल पर ही उन्हें भोजन तथा चाय पानी की व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। 

उन्होंने यह भी बताया कि सेना तथा बठिंडा से आई NDRF की टीम को समय-समय पर पानी चाय तथा भोजन करवाना कपूरथला वासियों का नैतिक कर्तव्य है। जोकि मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जा रहा है।   


No comments