ब्रेकिंग न्यूज़

गंदे नाले में बच्चे के गिरने का मामला --- कुछ घंटे के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोका, पढ़ें क्यों ... ??

- मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए NDRF टीम ने कल सुबह तक ऑपरेशन रोका  

- बारिश हुई तो पानी के बहाव में नाले पर कई जगह जाल लगाकर की जायगी निगरानी    

- दूसरे दृष्टिकोण से जाँच हेतु कुछ लोगो को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया  -- DSP    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला की अमृतसर रोड पर मंगलवार को एक गंदे नाले में गिरे डेढ़ वर्षीय बच्चे अभिलाष के मामले में ताजा अपडेट यह है कि NDRF की टीम ने कल रात से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को कुछ घंटों के लिए रोक दिया है। वैसे अभी तक घटना को 32 घंटे बीतने के बाद भी अभिलाष के मिलने की कोई खबर नहीं है। जबकि दूसरे दृष्टिकोण से पुलिस ने कुछ लोगो को राउंडअप किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।  

वहीँ मौसम विभाग द्वारा आज रात को बारिश होने के प्रबल आसार की चेतावनी को देखते हुए NDRF की टीम ने नाले के ऊपर कई स्थानों पर चेक पॉइंट्स बनाए है। जहाँ जाल लगाकर निगरानी की जाने की बात भी कही है। टीम को लीड कर रहे अधिकारिओ ने कहा कि अगर क्षेत्र में कहीं बारिश होती है तो पानी के बहाव से नाले में फंसा बच्चा बहते हुए आगे आ सकता है। टीम दवारा चेक पॉइंट्स पर निगरानी करते हुए बच्चे को रिकवर किया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह के अनुसार उक्त मामले में पीड़ित परिवार से जुड़े कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है जिनसे कुछ अहम तथ्यों बारे वेरिफिकेशन की जा रही है।  




No comments