रक्षाबंधन समय के संचय पर पंडित घनश्याम पांडे ने किया स्पष्ट, पढ़ें ... ??
- रक्षाबंधन के दिन भद्रा पाताल लोक में है जिसका असर नहीं होता -- पंडित घनश्याम पांडे
- खबरनामा इंडिया की तरफ से सभी पाठकों को रक्षाबंधन की बधाई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 11 अगस्त, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा. धर्म शास्त्रों के मुताबिक, रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और उनके मंगलमयी जीवन की कामना करती हैं. इसके बदले में भाई उन्हें रक्षा का वचन और कोई उपहार देते हैं।
ज्योतिषिय पंडित घनश्याम पांडे के मुताबिक, इस साल रक्षाबंधन पर शंख, हंस और सत्कीर्ति नाम के राजयोग भी बन रहे हैं। इसके चलते रक्षाबंधन के त्योहार का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है. रक्षाबंधन के दिन अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और अमृत काल, प्रदोष काल जैसी शुभ घड़ियां भी होंगी. इन्हें ध्यान में रखते हुए आप भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं. कुछ लोग 12 अगस्त को राखी का त्योहार मनाने के बारे में सोच रहे हैं. ऐसे लोग 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक ही राखी का त्योहार मना सकते हैं. इसके बाद पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी।
पंडित घनश्याम पांडे ने यह भी बताया कि 11 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन 10 बचकर 38 मिनट से जहां पूर्णिमा का शुभारंभ होगा वही भद्रा भी शुरू हो जाती है लेकिन 11 अगस्त को बदला पाताल लोक में होने के कारण उसका असर नहीं माना जाताहै।
अधिक जानकारी के लिए पंडित घनश्याम पांडे के संपर्क नंबर 98557 25604 पर संपर्क कर सकते हैं।
खबरनामा इंडिया अपने सभी पाठकों को रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयां देता है वही आग्रह करता है कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर आप अपने छोटे बच्चों की राखी बांधते हुए फोटो खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप नंबर 93576 27778 पर भेज सकते हैं।
















No comments