पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर मिला एक बच्ची का शव ... ??
- बच्ची को गोद में लिए घूमती एक संदिग्ध महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस कर रही तलाश
खबरनामा इंडिया पंकज शर्मा। अमृतसर, पंजाब
पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर एक बच्ची का शव मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि बच्ची का शव गोल्डन टेंपल के प्लाजा में पड़ा हुआ था। जिसके बाद SGPC ने बच्ची के शव को पुलिस के हवाले कर दिया। शव मिलने की सूचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर मॉर्चुरी में भेज दिया है। और गोल्डन टेंपल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच करते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है।
SGPC के अनुसार बच्ची का शव घंटाघर दरवाजे की तरफ प्लाजा में पड़ा हुआ था। शव को देखकर किसी ने इसकी सूचना SGPC कार्यालय में दी। जिसके बाद SGPC के सदस्य मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी बच्ची की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दे कि गोल्डन टेंपल में लगे सीसीटीवी कैमरों में उक्त बच्ची को गोद में लकेर घूमती संदिग्ध महिला दिखी है। वह महिला बच्ची को छोड़ने के बाद हाथ में सूटकेस लेकर घूमती भी दिख रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारिओ का कहना है कि बच्ची का शव गोल्डन टेंपल के अंदर जाने वाले दरवाजे के पास हाथ धोने वाली जगह के करीब पड़ा हुआ था। प्राथमिक जाँच में मासूम बच्ची किसी समृद्ध परिवार से लग रही है। यह भी बताने योग्य है कि बच्ची के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। पुलिस बच्ची के परिवार का पता लगाने में भी जुट गई है।
















No comments