ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में कल दोहरा बंद ..... पढ़ें किसने दी कॉल ... ???

- वाल्मीकि समुदाय ने दी बंद की कॉल, जबकि गन्ने की अदायगी को लेकर किसान पहले ही हाइवे पर बैठे   

- प्रदेश के पूर्व AG अनमोल रतन सिद्धू की एक विवादित टिप्पणी के बाद बंद की कॉल   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब प्रदेश में शुक्रवार को दोहरे तरीके से बंद की कॉल आ रही है। जहँ एक तरफ बुधवार से किसान लुधियाना जालंधर के साथ- साथ हाईवे बंद करके बैठे हैं। वही वाल्मीकि समुदाय ने भी शुक्रवार को बंद की कॉल दे दी है। अमृतसर के श्री रामतीर्थ से वाल्मीकि समुदाय ने हुकमनामा जारी कर शुक्रवार को पंजाब बंद करने का ऐलान किया है। और जनता से सहयोग देने की मांग की है।  

हालांकि वाल्मीकि समुदाय का विरोध टालने के लिए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने समुदाय के ओहदे दारो से बैठक भी की। जिसमे CM भगवंत मान को भी शामिल होना था। लेकिन वह नहीं आ पाए। जिसके बाद समुदाय का गुस्सा और ज्यादा भड़क गया।   

भगवान वाल्मीकि जी के पावन तीर्थ श्री रामतीर्थ से समुदाय ने हुकमनामा जारी कर कहा कि 12 अगस्त को पंजाब सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। समुदाय के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर 11 अगस्त को बंद नहीं किया गया। और 12 अगस्त को बंद की काल दी गई है। बता दे कि बाल्मीकि समुदाय ने बंद की कॉल प्रदेश के पूर्व एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू की एक विवादित टिप्पणी के बाद दी है।  

मान सरकार ने इस मामले को टालने की कोशिश की लेकिन मीटिंग में CM मान न पहुंचने के चलते समुदाय के लोगों में रोष पनप गया। इसके बाद भड़के समुदाय के लोगों ने बंद का आह्वान कर दिया। समुदाय ने सभी प्रदेश वासिओ से अपील की है कि वह उनके बंद का समर्थन करें। 

दूसरी तरफ किसान संगठनों ने भी रक्षाबंधन तक अपना आंदोलन थोड़ा शांत रखा था। गन्ने का बकाया न मिलने पर रोष जता रहे किसानों ने कहा कि रक्षा बंधन के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा। किसानों ने कहा कि पहले सिर्फ लुधियाना जालंधर हाईवे ही रोका था। लेकिन रक्षाबंधन को देखते हुए शुगर मिल के सामने सर्विसमैन भी खोल दी थी। अब रक्षाबंधन के बाद पूरा हाईवे बंद किया जायगा।    




No comments