माथा टेक कर लौट रहे युवक की हत्या, रविवार को होनी थी सगाई ...
- घटनास्थल पर खड़े बइक की पहचान के बाद हत्यारे को किया पुलिस ने काबू , मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया ईशान पुरी। लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना जिले के गांव रकबा वासी एक युवक की हत्या किए जाने का समाचार है। मारे गए युवक की रविवार को सगाई होनी थी। बीती रात वह श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर मार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए घटनास्थल पर खड़े बाइक की पहचान कर आरोपी हत्यारे राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीँ उसके अन्य साथिओ की तलाश जारी है।
बता दें कि जतिंदर सिंह रोजाना गांव के ही गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने और सेवा करने जाता था। वारदात वाली जगह पर उसकी चप्पल भी पड़ी मिली है वहीँ नजदीक ही स्कूल के गेट के पास एक बॉक्सर बाइक खड़ा था जो खून से लथपथ था। जांच के बाद मालूम हुआ कि उक्त बाइक राजेश कुमार का है।
DSP दाखा जश्नदीप सिंह के अनुसार मृतक जतिंदर सिंह की माता स्वर्ण कौर के बयान पर आरोपी राजेश कुमार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मौके के हालात से यह घटना लूट से जुडी लग रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
















No comments