ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक पलंबर ने महिला से किया जबरन रेप, अश्लील वीडियो भी की वायरल ... ??

- विदेश में रहता है पति, पलम्बर ने पानी की टंकी ठीक करने के बहाने महिला से बनाया सम्पर्क 

- महिला की अश्लील विडिओ सोशल मिडिया पर वायरल कर विदेश में बैठे उसके पति को भी भेजी, मामला दर्ज    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला        

कपूरथला की तहसील भुलत्थ वासी एक 30 वर्षीय विवाहित महिला ने घर में पानी की टंकी ठीक करने आए पलंबर पर जबरन रेप करने तथा पलम्बर द्वारा उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए है। वहीँ महिला की शिकायत के बाद थाना भुलत्थ में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 509 IPC, 67 IT के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले की पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायगा।   

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील भुलत्थ के करनैल गंज क्षेत्र वासी एक 30 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति अमेरिका में रहता है तथा वह अपने बेटे तथा सास के साथ करनैल गंज में रहती है। कुछ महीने पहले उसके घर मैं पानी की टंकी खराब होने पर उसने पलंबर सदीक मोहम्मद को बुलाया जिसने टंकी ठीक कर उसका फोन नंबर भी ले लिया। और वह उससे संपर्क में रहने लगा। तथा कभी कभार उसके घर भी आने-जाने लगा कुछ दिन पहले ही उसके बेटे के जन्मदिन पर भी वह घर आया था। उसके कुछ दिन बाद ही जब वह घर में अकेली थी तो वह आया और उसके साथ जबरन रेप किया।   

जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी प्लंबर महिला के साथ काफी दिनों से जबरन रेप करता रहा। जब महिला के मना संबंध बनाने से इंकार किया तो उसने महिला की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी तथा विदेश में बैठे उसके पति को भी भेज दी। 

जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी सदीक मोहम्मद वासी वार्ड नंबर 7 भुलत्थ के खिलाफ धारा 376, 506, 509 IPC, 67 IT के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। और आरोपी पलंबर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।   




No comments