ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के ढिलवां BDPO ऑफिस में पंचायत मंत्री की सरप्राइज चेकिंग .... ??

- पंचायत अफसर तथा बीडीपीओ सहित कई अधिकारी और क्लर्क मिले गैरहाजिर 

- बीडीपीओ कार्यालय में स्टाफ तथा अन्य खामियों को देखने पहुंचे थे अचानक मंत्री -- ADC   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

पंजाब सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कपूरथला के ढिलवां BDPO ऑफिस में सरप्राइस चेकिंग की गई। इस दौरान पंचायत अफसर सहित कई अधिकारी तथा क्लर्क गैरहाजिर मिलने की खबर है। विभागीय सूत्रों की माने तो मंत्री ने गैरहजिर आदिकारिओ और कर्मियों की लिस्ट बनाकर कार्रवाई के आदेश दे दिए है। वहीं दूसरी तरफ ADC (विकास) SP आंगरा ने जहां पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल की सरप्राइज चेकिंग की पुष्टि की है। वहीं उन्होंने गैरहाजिर कर्मियों के संबंध में कोई भी सूचना न होने की बात कही है। 

जानकारी अनुसार पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल को सोशल मीडिया पर अधिकारियों के दफ्तरों में गैरहाजिर होने की शिकायतें मिलने के चलते उन्होंने कपूरथला के ढिलवां BDPO ऑफिस अचानक पहुंच चेकिंग की। मंत्री को कार्यलय में देख वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। मंत्री के पहुंचने पर वहां मौजूद पंचायत सेक्ट्री संदीप सिंह तथा कुछ कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन अधिकतर कर्मचारियों तथा अधिकारियों के गैरहाजिर होने के चलते उन्होंने सबके नाम नोट कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं।  

कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने मंत्री को बताया कि पंचायत अफसर की DDPO ऑफिस में ड्यूटी है। BDPO की तारीख है, वह कोर्ट में गए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि उन्हें फेसबुक और ट्विटर पर कई बार शिकायत मिली थी। जिसके बाद वह कपूरथला के पंचायत ऑफिस और BDPO ऑफिस पहुंचे है। यहाँ आकर पता चला कि लोगों की शिकायतें काफी हद तक सही है। 




No comments