ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने नाइजीरियन महिला को 1 किलो हेरोइन के साथ किया काबू ... ??

- कुछ दिन पहले 270 ग्राम हेरोइन के मामले में मुख्य तस्कर की निशानदेही पर नाइजीरियन महिला आई काबू  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला पुलिस ने गांव ढिलवां के नजदीक ट्रैप लगाकर एक नाइजीरियन महिला को 1 किलो हेरोइन के साथ काबू किया है। इस बात का दावा करते हुए SP D हरविंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले 25 अगस्त को CIA स्टाफ की टीम ने कांजली गांव के नजदीक बाइक पर हेरोइन की खेप ले जाते तीन युवकों को काबू कर 270 ग्राम हेरोइन तथा पिस्तौल बरामद की थी। उसी मामले में मुख्य तस्कर की निशानदेही पर ट्रेप लगाकर नाइजीरियन महिला को काबू किया गया है। पहले सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी और नाइजीरियन महिला तस्कर के खिलाफ थाना ढिलवां में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।   

जानकारी अनुसार CIA प्रभारी की टीम ने 25 अगस्त को गश्त के दौरान गांव कांजली रोड पर तीन युवको को एक बाइक पर आते देखा। जिन्हें पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर रोका। जिनकी तलाशी दौरान उनके कब्जे से पुलिस टीम को 270 ग्राम हेरोइन तथा एक पिस्तौल बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपिओ के खिलाफ NDPS के तहत केस दर्ज किया। आरोपिओ की पहचान चतर सिंह उर्फ चतरी, नानक सिंह व सुखपाल सिंह उर्फ सुक्खा तीनों वासी गांव बूट के रूप में हुई।   

तीनों आरोपिओ का अदालत से रिमांड मिलने के बाद पूछताछ दौरान आरोपी चतर सिंह ने बताया था कि वह यह हेरोइन युवती सक्सैस वासी दिल्ली से खरीद करता है। जिसे पकड़ने के लिए सीआईए स्टाफ की टीम ने टेक्निकल ढंग से सोर्स लगाकर तस्कर युवती सक्सेस वासी नोयडा हैप्पी चौक नई दिल्ली को ढिलवां बुलाकर एक ट्रेप के अधीन 1 किलो हेरोइन सहित काबू कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्र‌वाई शुरू कर दी है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह दिल्ली से हेरोइन लाकर पंजाब में सप्लाई करती है। SP D हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का अदालत से 3 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।    




No comments