AAP नेताओ ने MR होम में मनाया राखी पर्व ...
- बच्चो को मिठाई बाँट त्यौहार का मीठा अनुभव हुआ और गहरा -- AAP नेता
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
आम आदमी पार्टी कपूरथला के नेताओ गुरपाल सिंह इंडियन, कंवर इकबाल और परविंदर सिंह ढोढ ने आज राखी के पावन पर्व पर MR होम के बच्चों के साथ सुखजीत आश्रम में यह पावन पर्व मनाया है।
इस दौरान नेताओ ने बच्चों को मिठाई बांटी गई। इस त्योहार का मीठा अनुभव और गहरा हुआ आप नेताओं ने कहा कि हर त्योहार हमेशा एकता और प्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश लेकर आता है। ठीक इसी ढंग से इस त्योहार को मनाकर उनकी और से एक सार्थक प्रयास किया गया है।
AAP नेताओं ने कहा कि इन बेआसरा बच्चो के साथ इस दिन को मनाकर उन्होंने वह खुशी हासिल की जो हमें अक्सर तीर्थ यात्रा पर मिलती है। उन्होने कहा की भविष्य में भी आप नेताओं का वफद हर त्योहार पर इन बच्चों के साथ खुशियां बांटेगा।
इस अवसर पर रिटायर्ड डीएसपी गुरनाम सिंह, रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेम शर्मा, रिटायर्ड बैंक मैनेजर ओम प्रकाश और जगदेव थापर भी इनके साथ उपस्थित थे।

















No comments