पंजाब में जल्द शुरू होंगी रजिस्ट्रियां -- मंत्री अमन अरोड़ा
- 10 दिन में पॉलिसी का ड्राफ्ट होगा तैयार, प्रदेश में 14 हज़ार से अधिक अवैध कॉलोनियां -- अमन अरोड़ा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में रजिस्ट्रीओं को लेकर आम आदमी पार्टी जल्द ही नई पॉलिसी लेकर आ रही है। आने वाले 10 दिनों में इसका ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया जाएगा। यह दावा आज पंजाब के हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया है।
मंत्री अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में रेवेन्यू विभाग और कॉलोनाइजरो से एक मीटिंग की। जिसमें इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 14 हज़ार से अधिक अवैध कॉलोनियां बन गई है। कंक्रीट का जंगल इस तरह बन गया है कि कई जगह पर फायर बिर्गेड तक नहीं जा पाती। आप सरकार और CM भगवंत मान इस मुद्दे को लेकर चिंतित हैं।
मंत्री अमन अरोड़ा ने यह भी कहा कि इसको लेकर हाईकोर्ट से भी कुछ निर्देश आए थे। पिछली सरकारें जो पॉलिसी लाई वह PAPRA एक्ट का उल्लंघन थी। जिस वजह से पंजाब सरकार को मजबूरन NOC और रजिस्ट्री का फैसला लेना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही एक नई पॉलिसी लेकर आएगी। जिसमें अवैध कॉलोनियों को आगे से पंजाब में विकसित नहीं होने दिया जाएगा। लीगल कालोनियों की मदद की जाएगी। इसके लिए सिस्टम इतना आसान होगा कि घर बैठे सारी परमिशन मिल जाएगी।
















No comments