ब्रेकिंग न्यूज़

AAP हल्का इंचार्ज मंजू राणा के खिलाफ 2 ब्लाक की पंचायतों ने किया पर्दर्शन .....

- प्रदर्शनकारिओ का आरोप ---- पिछली सरकार के दौरान किए विकास कार्यों के मांगे जा रहे रिकार्ड    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

आप की हल्का इंचार्ज मंजू राणा की गतिविधिओ के खिलाफ ब्लाक कपूरथला व ढिलवां की पंचायतों द्वारा जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि मंजू राणा गांव की पंचायतों के सरकारी कार्य में दखलअंदाजी कर रही है। वहीँ सरपंचों पर सत्तधारी पार्टी का दबाव बना कर पिछली सरकार के दौरान किए विकास कार्यों के रिकार्ड मांगे जा रहे है। जोकि कानूनी व संवैधानिक तौर पर गलत है। 

प्रदर्षन कर रहे कांग्रेसी सरपंचों ने यह भी आरोप लगाए है कि रिकार्ड न पेश करने पर उन पर कानूनी कार्रवाई करने बात कह कर धमकाया जा रहा है। दोनों ब्लाकों के पंचायतों के सरपंचों ने कहा कि रिकार्ड चैक करने का अधिकार सबंधित प्रशासन के अधिकारियों का है। 

सरपंचों ने यह भी कहा कि मंजू राणा की दखलअंदाजी से गांवों में गुटबाजी बन रही है। जोकि आपसी भाईचारें को खराब कर सकती है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह व डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल को लिखित मांग पत्र देते हुए कहा कि अगर मंजू राणा ने गैर कानूनी दखल अंदाजी को बंद नही किया तो वह सड़कों पर उतर कर रोष प्रदर्शन करेगें।   

 बता दे कि बीतें दिनों नशे के लिए बदनाम गांव बूटां में AAP की हल्का इंचार्ज मंजू राणा अपनी टीम के साथ पहुंची थी। जहां पर आप पार्टी के वर्करों ने मंजू राणा को मुश्किलें सुनाई थी। जिसके बाद आप हल्का इंचार्ज ने कांग्रेस पार्टी के सरपंच राजपाल व उसके चचेरे भाई, व बलबिंदर बागी द्वारा गालियां निकालने का आरोप लगाया था। हालाँकि सरपंच राजपाल ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने मंजू राणा के साथ कोई भी अभद्र व्यवहार नही किया गया है।  क्योंकि वह सरकारी रिकार्ड की मांग कर रहे थे। जो उनकों नही दिखाया जा सकता था।   

इस मौके पर ब्लाक समिती मेंबर गुरदीप सिंह बिशनपुर, कांग्रेस देहात प्रधान अमरजीत सिंह सैदोवाल, जसवीर सिंह रंधावा, नंबरदार मलकीत सिंह, बखशीश सिंह, सरपंच राजपाल सिंह गुरदेव सिंह धम्म, सरपंच मनोहर सिंह, सरपंच महिंदर सिंह, सरपंच जगतार सिंह, सरपंच दयाल सिंह, सरपंच जीत राम, सरपंच सतनाम, सरपंच संतोख सिंह, ब्लाक समिती मेंबर रणजीत सिंह, गुरमीत सिंह, करनैल सिंह, पलविंदर सिंह, हरभजन सिंह, गुरबचन सिंह, दलजीत सिंह, बलदेव सिंह, जगदीश सिंह जोश, मनिंदरपाल सिंह मन्ना, परमजीत सिंह वस्सन, वेद प्रकाश सोनू, अवतार सिंह माधोपुर, हरदयाल सिंह, दीपू, अंग्रेज सिंह, सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह, दीदार सिंह, लखविंदर सिंह मैणवां आदि शामिल थे।    




No comments