कपूरथला में एक युवती के साथ दुष्कर्म, पढ़ें क्या है मामला .. ??
- सिटी थाना में आरोपी युवक पर मामला दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के सिटी थाना में एक महिला की शिकायत के बाद एक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। और सिटी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के सुंदर नगर वासी एक महिला ने थाना सिटी को दी शिकायत में बताया था कि वह 23 अगस्त 2022 को रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने घर से काम करने के लिए चली गई थी। जब वह करीब साढ़े 8 बजे शाम घर वापिस आई तो मेरी बहु था मेरी छोटी बेटी घर में मौजूद थे तथा मेरी बेटी बहुत डरी तथा सहमी हुई थी।
जब मैने अपनी बेटी से इसका कारण पूछा तो उसकी बेटी ने उसे बताया कि शशि पुत्र जसपाल सिंह वासी सुन्दर नगर जो कि घर के पास ही रहता है मुझे अपने साथ बहला-फुसला कर ले गया था तथा जब उसने गलत काम किया तो उसने मेरे मुंह पर चुनरी डाल थी तथा उसके साथ गलत काम किया। बाद में जब उसने इस संबंधी शशि से बात की तो वह उसको धमकियां देने लगा तथा कहा कि मैं किसी से नहीं डरता।
शिकायतकर्ता महिला नहीं अपनी बेटी से जबरन दुष्कर्म करने के मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। जिस पर थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने शशि के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

.jpeg)














No comments