ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कूड़े की समस्या मीडिया ने पहुंचाई मंत्री तक, तुरंत हुआ एक्शन ...

- शहर के कूड़े की फोटो खबरनामा इंडिया ने भेजी लोकल बॉडी मंत्री को, आज सुबह ही हुई लिफ्टिंग    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

कपूरथला में पिछले कई दिनों से फैली गंदगी के माहौल से निजात दिलाने को लेकर जहां जिला प्रशासन भी कई दिनों से कुछ नहीं कर पा रहा था। वही खबरनामा इंडिया तथा शहर के कुछ अन्य प्रभावशाली पत्रकारों द्वारा शहर की उक्त समस्या लोकल बॉडी मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के ध्यान में लाने के कुछ ही घंटों बाद शहर में कूड़े की लिफ्टिंग शुरू हो गई है। शहर में कूड़े की लिफ्टिंग क्यों होने के बाद शहर वासियों की तरफ से मीडिया ने लोकल बॉडी मंत्री का आभार व्यक्त भी किया है।   

बता दें कि ऐतिहासिक शहर कपूरथला पिछले कई दिनों से जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर के कारण कूड़े का शहर बन कर रह गया था। और इस समस्या को हल करने के लिए नगर निगम कपूरथला तथा जिला प्रशासन पूरी तरह से नाकाम नजर आ रहा था। आलम यह था कि डीसी कपूरथला को समस्या बताने के बावजूद भी कूड़े के डंप के लिए जगह ना होने की बात कही जाती रही। और समस्या जल्द हल करने का सिर्फ दिलासा ही दिया गया।  

वहीं दूसरी तरफ डेंगू के सीजन तथा गंदगी से अन्य बीमारियों के खेलने के खतरे को देखते हुए शहर की समस्या को खबरनामा इंडिया तथा कुछ अन्य प्रभावशाली पत्रकारों द्वारा शहर में लगे कूड़े के ढेरों की फोटो लोकल बॉडी मिनिस्टर को उनके निजी नंबर पर भेजी गई और उनसे फोन वार्ता करते हुए समस्या का हल करने का आग्रह किया गया।  

बता दें कि PTI के सीनियर पत्रकार प्रवीण वालिया, दैनिक भास्कर के पत्रकार रजनीश चौधरी डिजिटल भास्कर के अरुण खोसला तथा डेली पोस्ट से आशीष पुरी ने शहर वासियों की समस्या तथा बीमारियों के फैलने के खतरे को देखते हुए शनिवार शाम मंत्री डॉक्टर निज्जर के निजी नंबर पर समस्या से संबंधित कई फोटो भेजी तथा फोन कर उन्हें समस्या से निजात दिलाने की बात कही। जिसके बाद मंत्री ने कपूरथला वासियों की समस्या हल कराने के बाद विशेष आदेश जिला प्रशासन को दिए है। और रविवार सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे कूड़े के ढेरों की लिफ्टिंग शुरू हो गई है।   




No comments