ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में डी - एडिक्शन सेंटर की महिला काउंसलर पर हमले के मामले में नया अपडेट ... ???

- महिला काउंसलर ने अपने एक मरीज की पत्नी पर लगाए हमला करवाने के आरोप, मामला दर्ज   

- जिस महिला पर हमला करवाने का शक जताया है, जल्द उसे पूछताछ के लिए राउंडअप किया जायगा -- DSP   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के जालंधर रोड पर 26 अगस्त को सुबह सिविल अस्पताल के डी - एडिक्शन सेंटर में तैनात महिला काउंसलर तथा उसके साथी कर्मी पर हमले के मामले में पुलिस ने थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं यह भी खुलासा हुआ है कि पीड़ित महिला ने अपने एक मरीज की पत्नी पर साजिश के तहत हमला करवाने का आरोप लगाया है। DSP सब डिवीज़न मनजिंदर पाल सिंह ने FIR दर्ज करने की पुष्टि करते हुए यह भी बताया कि जिस महिला पर शिकायतकर्ता ने संदेह जताया है, जल्द ही उसे पूछताछ के लिए राउंडअप किया जायगा।     

बता दें कि बीते शुक्रवार 26 अगस्त को सुबह लगभग 8 बजे जालंधर रोड पर अर्बन स्टेट के नजदीक कुछ अज्ञात कार सवार 3 नकाबपोश हमलावरों ने कपूरथला सिविल अस्पताल के डी - एडिक्शन सेंटर में तैनात महिला काउंसलर शमिंदर कौर तथा उसके साथी कर्मी मनप्रीत की कार पर तेजधार हथियारों तथा बेसबॉल बैट से हमला किया था। जिसमें महिला काउंसलर शमिंदर कौर के गंभीर चोटे आई थी। तथा उसकी कार (PB08ET1818) पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पीसीआर कर्मियों ने पहुंच उच्च अधिकारियों को सूचित किया। तथा घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उक्त हमले की घटना के बाद मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में आते ही हमलावरों की पहचान तथा उन्हें काबू करने के लिए सभी नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया था। हालांकि नाकाबंदी के बावजूद हमलावर पुलिस के हाथ नहीं लग पाए है। लेकिन शिकायतकर्ता महिला के बयान से मामले में एक नया मोड़ आ गया है। 

शिकायतकर्ता महिला शमिंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके एक मरीज की पत्नी, जो कि कई दिनों से उसकी रेकी करवा रही थी, पर हमला करवाने का शक है। महिला की शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। इस बात की पुष्टि DSP सब डिवीज़न मनजिंदर पाल सिंह ने भी की है और बताया कि जल्द ही संद्रहस्पद महिला को राउंडअप किया जायगा।  




No comments