ब्रेकिंग न्यूज़

कल पंजाब बंद नहीं होगा --- वाल्मीकि समुदाय ने बंद की कॉल ली वापस ..... ?

 - 19 अगस्त को CM भगवंत मान से होगी समुदाय की बैठक   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब में आप पार्टी के एडवोकेट जनरल रहे अनमोल रतन सिंह सिद्धू द्वारा एससी/बीसी वर्ग को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 12 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद की काल का एलान वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया और गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। लेकिन अब पंजाब बंद के ऐलान को वापस लेने की बड़ी ख़बर है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुरव एडवोकेट जनरल की टिप्पणी से रोष में आए वाल्मीकि समुदाय से सीएम भगवंत मान की 19 अगस्त को बैठक तय होने के बाद यह कॉल समुदाय के लोगों द्वारा वापस वापस ले ली गई है।  

भगवान वल्मीकि तीर्थ प्रबंधक कमेटी ने कहा कि सीएम से मीटिंग का समय तय होने के बाद यह कॉल वापस ले ली गई है उनका मकसद प्रदेश की जनता को परेशान करना नहीं है।  

No comments