ब्रेकिंग न्यूज़

नाले में गिरे अभिलाष का मामला ---- 500 मीटर नाला छानने की तरह खंगाला, पढ़े क्या मिला .... ??

- नाले से निकाला गया मलवा भी खंगाल डाला, अभिलाष का आज भी पता नहीं चला   

- रेस्क्यू की टीम के 52 घंटे प्रयास के बाद भी परिणाम शून्य    

- हिम्मत नहीं हारेंगे, अभिलाष की तलाश के लिए रेस्क्यू रहेगा जारी --- डीएसपी    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

पंजाब के कपूरथला में अमृतसर रोड पर मंगलवार दोपहर गंदे नाले में गिरे डेढ़ वर्षीय अभिलाष के मामले में रेस्क्यू टीम के 52 घंटे के प्रयासों के बावजूद परिणाम अभी भी शून्य पर ही है। लेकिन जिला प्रशासन तथा NDRF की रेस्क्यू टीम ने हौसला नहीं छोड़ा है। इस बात की जानकारी देते हुए डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी रहेगा।    

बता दें कि कल रात NDRF की टीम द्वारा कुछ घंटे के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया था। वीरवार सुबह पूरे जोशो खरोश के साथ NDRF की टीम तथा जिला प्रशासन की टीम फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। 

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को नाले में जहां कैमरो की मदद से गंभीरता से जांच की गई, वहीं दूसरी तरफ नाले से निकाली गई गार को भी छानना (जाली) लगकर खंगाला गया। जिस जगह पर बच्चा गिरने की सुचना थी वहां से नाले में पानी के बहाव को छोड़कर भी जांचा गया। गंदे नाले के ऊपर कई स्थानों पर बने पक्के फर्श को पूरी तरह से तोड़ कर नाले की जाँच की गई।  

DSP सब डिवीज़न मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि आज सारा दिन पुलिस प्रशासन, जिला प्रशसन तथा NDRF की तीन विभिन्न तरीको से अभिलाष की तलाश में जुटी रही। लेकिन आज भी बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे दृष्टिकोण से भी तफ्तीश की गई है। लेकिन रेस्क्यू टीम को अभी भी उम्मीद है कि वह अभिलाष की तलाश कर लेंगे। इसलिए रेस्क्यू आज रात भी जारी रहेगा।  




No comments