ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में 9 तथाकथित पत्रकारो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढें क्या है मामला ... ??

- पुलिस थानों में तैनात छोटे कर्मचारियों पर बनाते थे दवाब और विवादित मामलों में दोनों पक्षों से मोटी रकम वसूलते थे     

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब        


पंजाब के संगरूर जिलें की पुलिस ने तथाकथित पत्रकारों पर बड़ी कार्रवाई है। दरअसल, पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोप में 9 तथाकथित पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी संगरूर मंदीप सिद्धू ने बताया कि आरोपी पत्रकार होने की आड़ में किसी भी अपराध की छोटी-मोटी घटनाओं के साथ-साथ कट-पेस्ट और प्रेरित वीडियो बनाते और एंकरिंग करते हैं और फिर पुलिस थानों में पहुंचते हैं और निचले स्तर पर दबाव बनाना शुरू करते हैं।   

वही पुलिस अधिकारियों और संबंधित प्रतिद्वंद्वी पार्टियों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने के एकमात्र उद्देश्य के साथ हमेशा अपनी इच्छा के अनुसार निर्णयों को झुकाने की कोशिश करते थे। इसी के तहत इन पर आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो आने वाले कुछ ही दिनों में तथाकथित ऐसे पत्रकारों पर कार्रवाई प्रदेश के कई जिलों मे भी होने की संभावना है।  

SSP के अनुसार यह भी मालूम हुआ है कि उक्त पत्रकार कुछ पुलिस अधिकारियों और संबंधित विपक्षी दलों को ब्लैकमेल करते थे ताकि उनसे जबरन वसूली की जा सके, इस उद्देश्य से वे हमेशा अपनी इच्छा के अनुसार ख़बरें करते थे। एसएसपी ने दावा किया कि कभी-कभी निम्न श्रेणी के पुलिस अधिकारी भी लापरवाही के लिए कार्रवाई के डर से उक्त पत्रकारों के शिकार हो जाते हैं।   

यहां तक ​​कि दूसरे विभागों के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भी उनके रोजाना या महीनावार का शिकार होते रहते थे। पुलिस ने बताया कि उक्त पत्रकारों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद उनके पास से फर्जी यैलो कार्ड और मीडिया कार्ड समेत अन्य सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें अपनी "नापाक" गतिविधियों के बारे में आम जनता से लगातार फोन आ रहे थे।

- गिरफ्तार पत्रकारों की सूचि इस प्रकार है ...... 

गिरफ्तार पत्रकार

1)कुलदीप सगु

2)लवप्रीत सिंह धांदरा

3)राकेश कुमार गग्गी

4) गुरदीप सिंह

5) हरदेव सिंह @ शम्मी

6) उपविंदर एस तनेजा

7) रविंदर @ रवि टिब्बा

8) अब्दुल गफ्फार

9) बलदेव सिंह जनुहा 




No comments