गंदे नाले में गिरे अभिलाष के मामले में ताजा अपडेट ... ??
- 72 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी अभिलाष पहेली ही बना हुआ
- "अभिलाष को जमीन निगल गई या आसमान खा गया" ... ??
- सीसीटीवी में मात्र बच्चे के खेलने की फुटेज, एक छोटी बच्ची के अलावा बच्चे के गिरने का कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला में अमृतसर रोड पर बीते मंगलवार दोपहर गंदे नाले में गिरे डेढ़ वर्षीय अभिलाष के मामले में रेस्क्यू टीम के 72 घंटे के प्रयासों के बाद शून्य पर खड़ी टीम के लिए अभिलाष एक पहेली बन गया है। हालांकि प्रशासन ने अभी हिम्मत नहीं हारी है। लेकिन वह भी सोचने को मजबूर है कि "अभिलाष नाले में गिरा है या नहीं ? या फिर यूं कहें कि अगर गिरा है तो क्या उसे जमीन निगल गई या आसमान खा गया ? "
रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद शून्य पर खड़े डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन दौरान गंदे नाले को पूरी तरह से बारीकी से खंगाला जा चुका है। लेकिन फिर अभिलाष का कोई पता नहीं चल पाया है। इन परिस्तिथिओ में कई तरह के संदेह को देखते हुए भी छानबीन की जा रही है।
बता दे सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा NDRF की टीम द्वारा 72 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी अभिलाष के न मिलने से कई तरह की चर्चाएं और दंत कथाएं भी शुरू हो गई है। हालांकि पुलिस अन्य दृष्टिकोण से सोचते हुए भी प्राथमिक तौर पर कुछ लोगो से पूछताछ की गई है। और काल डिटेल भी चेक की जा चुकी है।
DSP के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच में बच्चे अभिलाष के खेलने तक की फुटेज तो है। लेकिन उसके नाले में गिरने के कहीं भी CCTV में पुख्ता पुष्टि नहीं हो रही है। सिर्फ एक छोटी बच्ची द्वारा अभिलाष की मां मनीषा को बताने के बाद अफरा तफरी मच गई। सीसीटीवी फुटेज में लोगों के एकत्र होने तथा मनीषा को बचाने की विडिओ है। उन्होंने यह भी बताया कि इन हालातो के बावजूद भी NDRF टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।
















No comments