जरूरी खबर ----- आज से रद्द रहेंगी 14 ट्रेन पढ़े ....??
- सैटेलाइट फ्रेट टर्मिनल के निर्माण के चलते 13 सितंबर तक यह ट्रेनें अस्थाई तौर पर रहेंगी रद्द
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पठानकोट जम्मू रेल खंड पर यात्रा करने वाले यात्रिओ के लिए जरुरी खबर है। कियोंकि इस खंड में बड़ी ब्राह्मण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनल के निर्माण के चलते 31 अगस्त से 13 सितंबर तक 14 यात्री ट्रेनों को अस्थाई तौर पर रद्द किया गया है। वहीं 10 यात्री ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया जाएगा ।
जानकारी अनुसार सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनल को विकसित करने के लिए आज बुधवार से ट्रैफिक ब्लॉक शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस रूट से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें प्रभावित रहेगी। ट्रेनों की गति पहले के मुकाबले कम रहेगी कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। इससे ट्रेनों की समय सारणी बिगड़ने की संभावना भी है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए 31 अगस्त से 13 सितंबर तक किसी भी ट्रेन की टिकट खरीदने और यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति और उनके रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
- यह ट्रेनें रहेंगी रद्द .....
04615-04616 पठानकोट-उधमपुर-पठानकोट एक्सप्रेस 31 अगस्त से 13 सितंबर तक
14609-14610 ऋषिकेश-कटरा-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 से 13 सितंबर और 7 से 14 सितंबर तक
14033-14034 दिल्ली-कटरा-दिल्ली एक्सप्रेस 6 से 12 और 7 से 13 सितंबर
22941-22942 इंदौर-उधमपुर-इंदौर एक्सप्रेस 5 और 7 सितंबर
12469-12470 कानपुर-जम्मूतवी-कानपुर सुपरफास्ट 7 व 9 और 6 व 8 सितंबर
14503-14504 कालका-कटरा-कालका एक्सप्रेस 6 व 9 और 7 व 10 सितंबर
12491-12492 बरौनी-जम्मूतवी-बरौनी सुपरफास्ट 11 और 9 सितंबर
04141-04142 प्रयागराज-उधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस 9 व 12 और 10 व 13 सितंबर
19803-19804 कोटा-कटरा-कोटा एक्सप्रेस 10 और 11 सितंबर
12919-12920 मालवा एक्सप्रेस 10 से 12 और 12 से 14 सितंबर
14605-14606 ऋषिकेश-जम्मूतवी-ऋषिकेश 11 और 12 सितंबर
12207-12208 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ 13 और 11 सितंबर
12587-15098 गोरखपुर-जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस 12 और 13 सितंबर

.jpeg)















No comments