पास्टर दियोल का संदेश ----- पंजाब के माहोल को खराब करने वाली ताकतों से सुचेत रहे ...
- पैंटीकोस्टल क्रिस्चियन प्रबंधक कमेटी का मसीह भाईचारे को शांति बनाए रखने का आग्रह
- PCPC के चेयरमैन कम चीफ पास्टर हरप्रीत दियोल की अगुवाई में खोजेवाल में हुई मीटिंग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पैंटीकोस्टल क्रिस्चियन प्रबंधक कमेटी ने पिछले दिनों दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा सूबे के धार्मिक व समाजिक माहोल को बिगाड़ने की कोशिशों पर गंहरी चिंता व्यकत करते हुए समूह मसीह भाईचारे को समाजिक सौहार्द एवं आपसी प्रेम प्यार व भाईचारे को बनाए रखने अपील की है।
प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन चीफ पास्टर डा. हरप्रीत दियोल ने कहा कि कोई भी धर्म दूसरे धर्म के लोगों की मुखालफित करने एवं उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की सीख नही देता। बल्कि एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं एवं विचारधारा को सम्मान और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे में तमाम मसीह भाईचारे का कर्तव्य बनता है कि वह किसी भी इंसान खिलाफ ब्यानबाजी से बचे और एक दूसरे की भावानाओं व धार्मिक सरोकारों का सम्मान करे।
PCPC के चेयरमैन कम चीफ पास्टर हरप्रीत दियोल ने द ओपन डोर चर्च खोजेवाल में आयोजित मीटिंग दौरान कहा कि मसीह भाईचारे को एक मंच पर लाने एवं देश के तमाम पास्टरों व कलीसियाओं के मुखियों को एकजुट करने के मकसद से पैंटीकोस्टल क्रिस्चियन प्रबंधक कमेटी का गठन किया गया है। अगर किसी बात को लेकर कोई विवाद या मतभेद होगा तो उसके लिए समुची कमेटी मीटिंग करके फैसला ले सकती है लेकिन इस तरह एक दूसरे खिलाफ ब्यानबाजी अथवा सोशल मीडिया पर सामर्गी डाल कर साजिश का हिस्सा बनने से बचे। इस चीज की घोर निंदा करते हुए पास्टर दियोल ने कहा कि हमें समाज एवं पंजाब का माहोल खराब करने वाली ताकतों को उनके मंसूबों में कामयाब होना का कोई मौका नही देना है।
स्टीफन सरपंच ने कहा कि यह देश सभी का सांझा है। इसमें सभी को सम्मान संविधानक अधिकार प्राप्त है। हर कोई अपने धर्म का प्रचार कर सकता है और अपनी धार्मिक आस्था का पालन करने का हक रखता है लेकिन कुछ शरारती तत्वों की तरफ से पंजाब के माहोल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। जिनके मंसूबों को हम सभी को समझने की जरुरत है।
बिशप सैमूयल सोनी ने खास तौर पर मसीह भाईचारे के युवाओं को अपील की है कि वह फेसबेक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई भी ऐसी चीज डालने से गुरेज करे जिससे समाज में तनाम की स्थित पैदा हो सके। पीसीपीसी के उपप्रधान पास्टर धर्मेद्र बाजपा एवं सीनियर पास्टर रामजीत ने समुचे मसीह भाईचारे को एकता के सूत्र में बंधने का आहवान करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे व सदभाव को मजबूत किया जाएगा तथा हर समस्या का बातचीत के जरिए समाधान संभव है।
इस मौके पर PCPC सचिव लखविन्दर मट्टू होशियारपुर, बिशप डेविड भारती बठिंडा, पास्टर दीपक अमृतसर, पास्टर करन वर्मा जालंधर, पास्टर कुलदीप मैथ्यू फ़िरोज़पुर, पास्टर सोखा मसीह तरनतारन, बिश्प इसहाक दिल्ली, बिशप पोल इंद्रजीत खोखर हरियाणा, क्रिस्चियन वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान मलकीत मसीह, क्रिस्चियन वैल्फेयर एसोसिएशन चेयरमैन स्टीफन हंस, पास्टर सुरेश कपूरथला पास्टर राहुल भुलत्थ, पास्टर सुखविंदर सिंह बागरिया एवं नंबरदार तरसेम लाल मुंडकुला आदि मौजूद थे।

















No comments