ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला वासी महिला डॉक्टर की UK में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,...

- मायके और ससुराल पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप  

- घरेलू हिंसा और साजिश की आशंका जताई, इंग्लैंड में मामले की जांच जारी 

खबरनामा इंडिया बबलू, कपूरथला   

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा वासी डॉ. शिवानी की इंग्लैंड में उनके घर में आग लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही फगवाड़ा में उनके परिजनो में शोक की लहर है। हालांकि, इस मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। 

मृतका के मायके पक्ष की ओर से डॉ. शिवानी की मौत के पीछे घरेलू हिंसा और साजिश की आशंका जताई गई है। परिवार ने इस घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि घर में बिजली की खराबी के कारण आग लगी थी और इसी हादसे में डॉ. शिवानी की जान चली गई। 

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। फिलहाल इंग्लैंड में संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। अभी तक आग लगने के वास्तविक कारणों और डॉ. शिवानी की मौत की परिस्थितियों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। जांच पूरी होने और तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था। 

No comments