RCF में सभ्याचारक दिवाली मेला-- प्रसिद्ध गायक हरविंदर संधू की प्रस्तुति से झूमे दर्शक ....
- कल मुंडे रुरके वाले ग्रुप की भांगड़ा प्रस्तुति के साथ होगा मेले का समापन
खबरनामा इंडिया बबलू, कपूरथला
रेल कोच फैक्ट्री के साहिबजादा अजीत सिंह इंस्टीट्यूट (वर्कर क्लब) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय '32वें सभ्याचारक दिवाली मेला-2026' का दूसरा दिन आज अत्यंत उत्साह और सांस्कृतिक छटा के साथ संपन्न हो गया।
आज की विशेष 'कल्चरल इवनिंग' के सफल आयोजन पर जानकारी देते हुए वर्कर क्लब के मानद सचिव भरतराज ने कहा 3 नवंबर की शाम वर्कर क्लब परिसर में आयोजित 'हरविंदर संधू नाइट' बेहद यादगार रही। शाम 7 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक हरविंदर संधू ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत पंजाबी लोक गीतों और सांस्कृतिक धुनों ने आरसीएफ परिवार और उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके साथ ही पारिवारिक मनोरंजन और पंजाबी लोक संस्कृति की अन्य शानदार प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र बनीं।"
मानद सचिव भारत राज ने मीडिया बंधुओं और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा "आज लगातार दूसरे दिन इतनी विशाल संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मैं सभी आरसीएफ निवासियों और उपस्थित दर्शकों का धन्यवाद करता हूं।
कल 4 नवंबर को मेले का अंतिम एवं समापन दिवस है। कल की शाम 'मुंडे रुरके वाले' ग्रुप (Munde Rurke Wale) द्वारा धमाकेदार भांगड़ा और रंगारंग सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आप सभी से विनम्र आग्रह है कि कल शाम 7:00 बजे वर्कर क्लब परिसर पहुंचकर इस तीन दिवसीय उत्सव के ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी का हिस्सा बनें।"

.png)







.jpeg)














No comments