ब्रेकिंग न्यूज़

RCF के सभ्याचारक दिवाली मेले का आगाज, गतका प्रदर्शन ने बांधा समां ....

- पहले दिन दलेर खालसा इंटरनेशनल गतका ग्रुप की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, कल सजेगी हरविंदर संधू नाइट 

खबरनामा इंडिया बबलू, कपूरथला   

कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री के साहिबजादा अजीत सिंह इंस्टीट्यूट (वर्कर क्लब) की ओर से आयोजित 3 दिवसीय '32वें सभ्याचारक दिवाली मेला-2026' का सोमवार को उत्साह और भव्यता के साथ शानदार आगाज हुआ। वर्कर क्लब परिसर में शाम 7 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में RCF परिवारों के सदस्यों और दर्शकों ने भाग लेकर मेले की रौनक बढ़ाई। 

मेले के पहले दिन 'दलेर खालसा इंटरनेशनल गतका ग्रुप' की ओर से प्रस्तुत पारंपरिक गतका प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहा। कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज करतबों और शानदार युद्ध कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा आरसीएफ कर्मचारियों के प्रतिभावान परिवारों की ओर से प्रस्तुत पंजाबी लोक स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम की सफलता पर वर्कर क्लब के मानद सचिव श्री भारत राज ने आरसीएफ परिवार, मीडिया प्रतिनिधियों और उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के कारण पहले दिन का आयोजन यादगार बन सका है।

उन्होंने बताया कि मेले के दूसरे दिन मंगलवार, 3 नवंबर को प्रसिद्ध पंजाबी गायक हरविंदर संधू अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे। 'हरविंदर संधू नाइट' के नाम से आयोजित इस विशेष संगीतमय शाम में पंजाबी लोकगीतों के साथ पारिवारिक मनोरंजन का भी भरपूर आनंद मिलेगा।

उन्होंने सभी संगीत प्रेमियों से मंगलवार शाम 7 बजे वर्कर क्लब परिसर में पहुंचने की अपील की।

मेले के अंतिम दिन बुधवार, 4 नवंबर को 'मुंडे रुरके वाले' ग्रुप की ओर से धमाकेदार भांगड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही तीन दिवसीय सभ्याचारक दिवाली मेले का भव्य समापन होगा। 

No comments