बुड्ढे दरिया को प्रदूषण मुक्त करने हेतु गठित कमेटी के प्रमुख बने सीचेवाल ...
- वरिष्ठ अधिकारी घनश्याम थोरी को बनाया गया सह-अध्यक्ष
खबरनामा इंडिया बबलू, कपूरथला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में बुड्ढे दरिया के प्रदूषण को खत्म करने के लिए गठित कमेटी का प्रमुख राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल को बनाया गया है। वहीँ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी घनश्याम थोरी को कमेटी का उप-प्रमुख तैनात किया है। और इस 11 सदस्यीय कमेटी में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल किया है। कमेटी के गठन के 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपी जानी है कि बुड्ढे दरिया को स्थायी रूप से प्रदूषण मुक्त कैसे बनाया जा सकता है।
गौरतलब है कि गत 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सरकारी आवास पर हुई बैठक में डेयरियों और डाइंग उद्योगों के कारण दूषित हो रहे बूढ़े दरिया को दोबारा उसके पुराने स्वरूप में लाने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था।
उल्लेखनीय है कि इस कमेटी में डेयरियों और उद्योगों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर लुधियाना, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी), पंजाब पुलिस, नगर निगम लुधियाना और ड्रेनेज विभाग के प्रतिनिधि भी बतौर सदस्य शामिल होंगे।
सीचेवाल ने बताया कि उनका एकमात्र उद्देश्य बूढ़े दरिया को स्वच्छ और निर्मल रूप में बहता देखना है, क्योंकि सतलुज दरिया का पानी हरीके पत्तन से दो नहरों के माध्यम से मालवा क्षेत्र और राजस्थान तक पहुंचता है। इन नहरों के जरिए दूषित पानी पहुंचने के कारण मालवा और राजस्थान के लोग कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं।
संत सीचेवाल ने कहा कि किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह पानी के प्राकृतिक स्रोतों को प्रदूषित करे और लोगों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर करे।









.jpeg)














No comments