ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पेंशनरों के लिए अच्छी खबर---

- 23 नवंबर को लगेगी पेंशन अदालत, 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिकायतों का होगा निपटारा 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

अकाउंटेंट जनरल (लेखा एवं हकदारी), पंजाब एवं चंडीगढ़ की तरफ से 23 नवंबर को कपूरथला के विरसा विहार में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

इस पेंशन अदालत में पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। अधिकारियों द्वारा शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

पेंशनर अपनी शिकायतें अदालत में प्रस्तुत करने के अलावा पहले से ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ईमेल आईडी dc.kpr@punjab.gov.in निर्धारित की गई है। 

पेंशन अदालत आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पंजाब सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं को सुनना तथा उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। 

No comments