कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा ....
- बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड के मामलों में अपनी ही सरकार को घेरते रहे कुंवर विजय प्रताप
- इस्तीफे में लिखा- राजनीति से खत्म किया 'माई-बाप कल्चर'
खबरनामा इंडिया बबलू। अमृतसर,पंजाब
पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को भेज दिया है। इससे पहले रविवार को आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी।
समाचार लिखे जाने तक तीनों नेता दिल्ली में BJP हेडक्वार्टर पहुंचे हुए हैं और उम्मीद है कि जल्द ही तीनों बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।
विधानसभा स्पीकर को भेजे गए इस्तीफे में कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी राजनीतिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए लिखा है कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने राजनीति से 'माई-बाप कल्चर' को खत्म किया है।
गौरतलब है कि जून 2025 में आम आदमी पार्टी ने कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था।
कुंवर विजय प्रताप सिंह के वर्ष 2022 में विधायक बनने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के साथ उनके मतभेद सामने आने लगे थे। वह लगातार बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड के मामलों में इंसाफ की मांग उठाते रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और कई बार मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी घेरा।
जनवरी 2023 में उन्होंने विधानसभा की सरकारी आश्वासन कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भी वह विभिन्न मुद्दों पर सरकार के कामकाज और मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे। आखिरकार पार्टी के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेदों के बीच अब उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है।









.jpeg)














No comments