ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी, 8 सैंपल भरे। ...

- आसपास के गांवों में बड़ी मिठाई की दुकानों का निरीक्षण, दूसरे जिलों से आने वाली गाड़ियों की भी हुई चेकिंग  

खबरनामा इंडिया बबलू, कपूरथला   

त्योहारों के सीजन में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित मिठाइयां उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पंजाब के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से विशेष इंस्पेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। कमलप्रीत कौर बराड़, कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब और डिप्टी कमिश्नर कपूरथला आकाश बंसल के निर्देशों पर असिस्टेंट 

कमिश्नर (फूड) हरजोत पाल सिंह की देखरेख में फूड सेफ्टी विंग की टीम लगातार मिठाई की दुकानों की जांच कर रही है।

इसी अभियान के तहत फगवाड़ा शहर और आसपास के गांवों, विशेषकर रानीपुर आदि क्षेत्रों में बड़ी मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा शहर में दूसरे जिलों से मिठाइयां लेकर आने वाले वाहनों की भी जांच की गई। इस दौरान पनीर, वर्क लगी मिठाइयों सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के कुल 8 सैंपल जांच के लिए भरे गए।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान लिए गए सभी सैंपल निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और विश्लेषण के लिए स्टेट फूड लेबोरेटरी भेज दिए गए हैं। लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।

फूड सेफ्टी विंग की ओर से मिठाई विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें। मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के दौरान गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (GMP) तथा गुड हाइजीन प्रैक्टिसेज (GHP) सुनिश्चित की जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 तथा इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण अभियान में असिस्टेंट कमिश्नर (फूड) हरजोत पाल सिंह और फूड सेफ्टी ऑफिसर कपूरथला महक सैनी भी शामिल रहे। 

No comments