JK पब्लिक स्कूल में मनाया विजयदशमी का पर्व ....
- विद्यार्थियों ने रामकथा पर आधारित चित्रों, मॉडलों और चार्ट मेकिंग के जरिए दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के JK पब्लिक सी. सै. स्कूल में विजयदशमी का पावन पर्व विद्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों दवारा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भगवान श्रीराम की जीवन गाथा और रामायण के प्रसंगों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से लेकर +2 कक्षा तक के विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से रामायण की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों ने धनुष-बाण की सुंदर आकृतियां बनाईं, जबकि छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कार्डबोर्ड और रंग-बिरंगे कागजों की सहायता से रावण के आकर्षक पुतले तैयार किए। चार्ट मेकिंग गतिविधि में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों को दर्शाया।
इस अवसर पर अध्यापकों ने विद्यार्थियों को दशहरा पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।
विद्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका रितु शर्मा, एसपी कालिया, वीना मेहता सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।




.jpg)







.jpeg)














No comments