ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking--- कपूरथला की राजनीति में बड़ा फेरबदल ....

- AAP ने दविंदर पाल सिंह हंसपाल को बनाया नया हलका इंचार्ज 

- आम आदमी पार्टी के इस फैसले से बदलेगा सियासी समीकरण, आगामी चुनावों में दिख सकता है नियुक्ति का असर 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला   

कपूरथला की राजनीति में बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने उद्योगपति दविंदर पाल सिंह हंसपाल को कपूरथला विधानसभा हलके का नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। शनिवार को जारी नियुक्ति संबंधी आदेशों के बाद जिले की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।  

उद्योगपति दविंदर पाल सिंह की नियुक्ति को कपूरथला में आम आदमी पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उनकी तैनाती से पार्टी की स्थानीय राजनीति में नई सक्रियता देखने को मिल सकती है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी नए सियासी समीकरण बनने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

अब देखना होगा कि दविंदर पाल सिंह हलके में पार्टी संगठन को किस तरह मजबूत करते हैं और उनकी नियुक्ति का स्थानीय राजनीति पर कितना प्रभाव पड़ता है। फिलहाल, इस फैसले ने कपूरथला के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। 

No comments