कपूरथला-- रामलीला में राक्षस वध एवं सीता स्वयंवर का भव्य मंचन ....
- श्री प्रताप धर्म प्रचारिणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी द्वारा देवी तालाब एवं शालीमार बाग में किया जा रहा है रामलीला का आयोजन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
श्री प्रताप धर्म प्रचारिणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम जी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन श्रद्धा एवं भव्यता के साथ किया जा रहा है। रामलीला के अंतर्गत राक्षस वध एवं सीता स्वयंवर के प्रसंगों का मंचन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
राक्षस वध के दृश्य में भगवान श्रीराम द्वारा अधर्म एवं आसुरी शक्तियों का अंत करने का प्रसंग प्रस्तुत किया, वहीं सीता स्वयंवर के मंचन में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग कर माता सीता से विवाह का प्रसंग जीवंत किया गया। इन प्रसंगों के माध्यम से दर्शकों को धर्म, मर्यादा, साहस एवं सत्य की विजय का संदेश दिया।
कमेटी द्वारा रामलीला को आकर्षक बनाने के लिए सुंदर दृश्य-सज्जा, प्रभावशाली संवादों, भव्य मंचन तथा आधुनिक एलईडी वॉल एवं विजुअल इफेक्ट्स की व्यवस्था की जा रही है, ताकि दर्शकों को रामायण के प्रसंगों का सजीव अनुभव प्राप्त हो सके। कमेटी प्रधान सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर राजेश कुमार सूरी, राजिंदर वर्मा, हरवंत भंडारी, सतीश शर्मा, मंगल सिंह, भूपिंदर सिंह, देविंदर कालिया, कमलजीत सिंह, कृष्ण लाल सराफ, पुलकित सूरी, पवन लूंबा, हरदीप बावा, अंकुर महाजन, तनुज महाजन, गगन बहल, राजेश कुमार बबलू, बलजिंदर सिंह, मोती लाल पुरी, अशोक कुमार भारती, चिरायु बहल जोगिंदर जेके.,गगन बहल एवं रघु शर्मा सहित कमेटी के अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं।
कमेटी की ओर से शहरवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रामलीला में पहुंचकर भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लें तथा इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।




.jpg)







.jpeg)














No comments