ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पोटाश फोड़ते समय जोरदार धमाका, दो सगे भाई गंभीर घायल ....

- मां को भी लगी मामूली चोट, सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत खतरे से बाहर 

खबरनामा इंडिया, बबलू। कपूरथला   

कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन के गांव हाजीपुर में पोटाश फोड़ते समय अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी मां को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान बलजोत सिंह और युवराज सिंह, पुत्र जसविंदर सिंह, निवासी गांव हाजीपुर के रूप में हुई है। गांव के युवक अर्शदीप ने बताया कि दोनों भाई एक कुंडे में पोटाश डालकर उसे फोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके में उनकी मां को भी मामूली चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद गांववासियों ने सहायता करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आकाशदीप शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल, दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

No comments